जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यों व योजनाओं के प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी जा रही है। पार्षद से लेकर विधायक तक के कार्यों का प्रचार कार्यकर्ता करते नजर आएंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी दक्षिण के जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने बताया कि शास्त्री नगर ब्लॉक और अन्य नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया।
शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से जनता को दी गई फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और कार्यकर्ता घर-घर जाकर जानकारी देंगे। विधायक निधि व पार्षदों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला संगठन महामंत्री ओमकार वर्मा ने कांग्रेस संगठन का ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही ब्लॉक मंडल वार्ड बूथ की कार्यकारिणी बनाने पर जोर दिया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसियों का स्वागत किया गया। सुभाष चौक मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह गुर्जर, गांधी मैदान मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, भगत की कोठी मंडल अध्यक्ष मदन कुमावत, मधुबन मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह भाटी, झालामंड मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, एयरफोर्स मंडल अध्यक्ष प्रशांत चौधरी, नेहरू पार्क मंडल अध्यक्ष मनीष आचार्य ने भी संबोधित किया।


0 टिप्पणियाँ