हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा डॉक्टर्स के आंदोलन को RSS से जोड़ने के बयान के बाद प्रदेश भर सहित हनुमानगढ़ के चिकित्सको मे काफ़ी आक्रोश है। जिसके बाद डॉक्टर्स ने सरकारी योजना चिरंजीवी और RGHS के दस्तावेज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारिओ के जरिये 4 फ़रवरी को सरकार को लौटाएंगे, ये निर्णय आज IMA (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन)की जिला इकाई हनुमानगढ़ की एक बैठक मे चिकित्सकों ने लिया। IMA जिलाध्यक्ष भवानी एरन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के डाक्टरों की हड़ताल को RSS से जोड़ने के बयान के बाद समस्त डॉक्टर्स मे गुस्सा है।साथ ही एरन ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा उनकी जान बचाने वालों को गद्दार कहना उनको शोभा नही देता है उन्होंने ऐसी ब्यानबाजी कर जो कुचेष्टा की है उसकी IMA कड़ी निंदा करती है। एरन ने कहा की वे IMA राज्य इकाई को अपना पुरजोर समर्थन करता है साथ ही उन्होंने सभी समाजिक संगठनों से अपील की है की RTH और सरकारी योजनाओं मे जो भ्रान्तियाँ है उनको दूर करने के लिए सोह्रदपूर्ण वातावरण मे चर्चा करें। IMA ने अब आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी भी दी।