जैसलमेर - मनीष व्यास 
राज्य सरकार के निर्देषों की पालना में आमजन की समस्याओं का ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण करने के लिए गुरुवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने ग्राम पंचायत लाठी व भादरिया में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की धैर्य के साथ परिवेदनाएं सुनी एवं उनकी समस्याओं से सम्बन्धित एक-एक प्रार्थना पत्र प्राप्त किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को उनके समाधान करने के निर्देष दिए।
*मेघवालों की बस्ती को मिला पीने के पानी का लाभ*
लाठी ग्राम पंचायत भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से क्षेत्र की पेयजल, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। यहां पर मेघवालों की बस्ती के लोगों ने पानी की समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया। जिला कलेक्टर ने सहायक अभियंता जलदाय से जानकारी ली तो उसने बताया कि आज सांय तक नलकूप चालू कर जीएलआर में पानी सप्लाई कर दिया जायेगा। इस प्रकार मेघवाल बस्ती के लोगों के लिए जनसुनवाई राहतदायी साबित हुई। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने आबादी भूमि में बसे पुराने मकानों के ऊपर गुजर रही विद्युत लाईन को षिफ्ट कराने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। इस सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत को आवष्यक जांच करने के निर्देष दिए।
*बजट प्राप्त होते ही भंवरूराम को मिल जाएगी पेंषन*
जनसुनवाई के दौरान भंवरूराम भील ने वृद्धावस्था पेंषन जनवरी से मार्च तक नहीं मिली के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। इस सम्बन्ध में सहायक निदेषक ने बताया कि बजट आते ही पेंषन प्रदान कर दी जाएगी। इसके साथ ही रेषमाराम ने अम्बेडकर कॉलोनी जो कि एससी व एसटी के लोगों के लिए काटी गई थी, उस कॉलोनी में अन्य लोग अतिक्रमण कर रहे है के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस सम्बन्ध में ग्राम विकास अधिकारी को जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देष दिए। 
*अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देष*
इसके साथ ही लोगों ने पशुपालन विभाग की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण से अवगत कराया तो जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देष दिए। इसके साथ ही पन्नाराम मेघवाल ने उसकी खातेदारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने व भूमि की पैमाईष करवाने के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र पेष किया, इस सम्बन्ध में तहसीलदार पोकरण को निर्देष दिए कि वे जांच कर आवष्यक कार्यवाही करे।
*गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटावे*
ग्राम पंचायत भादरिया में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने लोहटा में गोचर भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, इस सम्बन्ध में तहसीलदार पोकरण को मौके की जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देष दिए। इसके साथ ही एससी-एसटी मोहल्ले में पाइप लाईन मे कनेक्षन करने के सम्बन्ध में लोगों ने बात कही। इस सम्बन्ध में सहायक अभियंता जलदाय ने बताया कि दो-तीन दिवस में कनेक्षन कर दिया जायेगा। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों द्वारा रतन की बस्ती, भादरिया में पेयजल समस्या के बारें में अवगत कराया तो उन्होंने सहायक अभियंता को सांय तक भादरिया में रूक कर सरपंच के साथ पेयजल व्यवस्था की पूरी जानकारी लेकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देष दिए।
*कचरे के ढ़ेर को हटाने के दिए निर्देष*
ग्रामीणों ने भादरिया में कचरे के ढ़ेरों को हटाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र पेष किया, इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर ने सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को कहा कि वे शीघ्र ही कचरे के ढ़ेर हटाने की कार्यवाही करे। इसके साथ ही भादरिया से रतन की बस्ती तक ग्रेवल सड़क का निर्माण कराने, विषेष योग्यजन दानाराम ने ट्राई साईकिल दिलाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। सहायक निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ने पोकरण में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले षिविर में ट्राई साईकिल दिलाने का विष्वास दिया। 
*ये थे उपस्थित*
जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी पोकरण प्रभजोत सिंह गिल, सहायक निदेषक लोक सेवाएं सांवरमल रेगर, विकास अधिकारी किषोर कुमार, तहसीलदार रणछोड़दास, सरपंच लाठी महेन्द्र कुमार चावला, भादरिया सरपंच प्रेम सिंह के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी, लाठी व भादरिया के ग्रामीणजन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र पेश किए।