पाली - मनोज शर्मा
पाली। बजट घोषणाओं में टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज को दी गई सौगातों तथा पाली को संभाग बनाए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करने के लिये पाली टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज का लगभग सात सौ उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल केवलचन्द गुलेच्छा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला।
सर्वप्रथम पाली के पूर्व सभापति, वरिष्ठ उद्यमी एवं राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था के अध्यक्ष केवलचंद गुलेच्छा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साफा पहनाकर स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में बिना मांगे ही पाली को संभाग बनाये जाने पर पाली की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणाओं में टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज को प्रदान की गई सौगातों, सीईटीपी स्कीम में अधिकतम 75 करोड़ सब्सीडी की घोषणा, विगत तीस सालों से सीईटीपी की जमीनों के नियमितिकरण करने जिला कलेक्टर उद्योग विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से लंबित विसंगतियों के निराकरण तथा विगत साढ़े चार साल में एक दिन भी इण्डस्ट्री बन्द नहीं होने के साथ ही टेक्सटाइल उद्योग के विकास के नये आयामों को छूने में सरकार के सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया ।
मुख्यमंत्री का जताया आभार 
केवलचन्द गुलेच्छा ने सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा लगातार प्रदूषण मिटाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं इससे उद्यमियों और किसानों को जो राहत मिली इस हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
टेक्सटाईल उद्योग को हर संभव मदद  करने का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री ने एक साथ पाली के उद्यमियों के जयपुर आने पर स्वागत करते हुए उनको धन्यवाद भी दिया एवं उनके द्वारा इंडस्ट्री में सरकार द्वारा जो सहयोग किया जा रहा है इसकी विविध योजनाओं की जानकारी भी दी। पाली के प्रदूषण निवारण की तरफ बढ़ते कदम की भी सराहना करते हुए टेक्सटाईल उद्योग को हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

*ये रहे मौजूद*
सीईटीपी अध्यक्ष अनिल गुलेच्छा, सचिव अरुण जैन, सहित राजस्थान टैक्सटाइल हैंड प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बंब, उपाध्यक्ष रतन मालू, मंडीया रोड एसोसिएशन के सचिव सूर्यप्रकाश चोपड़ा, इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के शांतिलाल गुलेच्छा, विकास चौधरी, पुनायता एसोसिएशन के लालचंद लसोड़ सहित वरिष्ठ उद्यमी सज्जन धारीवाल, वरिष्ठ नेता सुमित्रा जैन, मांगीलाल गांधी, प्रदीप हिंगड़ सहित उद्यमी रंगराज मेहता, पदम डागा, संदीप मेहता, शिव प्रकाश प्रजापत, सलीम सागर, परवीन कोठारी तथा सभी एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सूत की माला पहनाकर स्वागत किया।