चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।उनका यह ज्ञापन राजसमंद में भाजपा की ओर से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किए जा रहे महा जन आक्रोश के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में राज्यपाल के नाम था। जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
इसके बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी गौरव त्यागी ने बताया कि राजसमंद जिला मुख्यालय पर भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में सरकार की जनविरोधी नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में महा जन आक्रोश कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष जोशी की तरफ से जनता की भावना को अधिकारियों के समक्ष रखने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए लाठीचार्ज में करीब एक दर्जन पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

0 टिप्पणियाँ