सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा कस्बे में गुडलक हेल्थ केयर हॉस्पिटल एवं संकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे 210 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया । हॉस्पिटल संचालक डॉ. एम अफजल ने बताया की शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की टीम द्वारा जांच कर 41 मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए बस के माध्यम से जयपुर भेजा गया है ,जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा । गुडलक हॉस्पिटल चेयरमैन मो. अंसार ने कहा कि गुडलक हॉस्पिटल मानवता की सेवा के लिए इस तरह के निशुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा l गुड लक हेल्थ केयर हॉस्पिटल के द्वारा मित्रपुरा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार ओम प्रकाश राव मोहित बिंदल व मुकेश गुर्जर को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया ।