जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर एवं चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर के लोकार्पण समारोह के अवसर पर कायस्थ गौरव सम्मान प्रदान किए जाएंगे। आज एक समारोह में प्रदेश महासचिव श्री धर्मेन्द्र जौहरी व ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रतन सक्सेना ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। 
चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रतन सक्सेना ने बताया कि यह मंदिर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय श्री मन्ना लाल जी सक्सेना एवं माता स्वर्गीय श्रीमती सरोज सक्सेना की याद में बनाया है और इस ट्रस्ट के द्वारा सभी  समाज के बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के जिला अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि मंदिर लोकार्पण के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में समाज हित में कार्य करने या प्रदेश अथवा राष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले चित्रांशों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
जिला महासचिव रवि माथुर ने बताया की कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख कायस्थ आ रहे हैं। आज विमोचन के अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री देवेन्द्र सक्सेना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री डी पी सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनमोल माथुर, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शालिनी माथुर व चित्रगुप्त समिति मानसरोवर के अध्यक्ष श्री अनिल माथुर भी उपस्थित थे।