जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जेइसीआरसी कॉलेज में ऱेनेसेन्स: कॉलेज का तीन दिवसीय एनुअल टेक्नो कल्चरल फेस्ट चल रहा है, जहाँ पहले दिन वास्को बैंड द्वारा जज करें गए रॉकाथॉन में 7 बैंड्स ने गर्म शाम को एक जोशीली रॉकिंग शाम में बदल दिया, वहीं फेस्ट के दूसरे दिन डीजे परोमा के कलेक्शन ने पूरे जयपुर को नाचने पर मजबूर कर दिया।
रेन का दूसरा दिन भी उत्साह और रचनात्मकता से सारोबार रहा। दूसरे दिन के मुख्य आकर्षण अदा: फैशन शो और नवरस रहें।
अदा में 10 कॉलेजेस से 140 छात्रों ने भाग लेकर वीमेन एम्पावरमेंट , हेल एंड हैवन और रज़वान जैसी थीम्स पर "ऑल अराउंड द वर्ल्ड" से फैशन को प्रदर्शित किया और नवरस में 12 कॉलेजेस से 28 छात्रों ने हंसी से लेकर दुख तक, प्यार से लेकर क्रोध तक, मानविक भावनाओं के सारे रसों को प्रदर्शित किया।
टेक्निकल इवेंट्स ने भी दूसरे दिन काफी छात्रों को आकर्षित किया। रोबो- सॉकर में छात्रों ने स्वर्निर्मित रोबोट के बीच सॉकर मैच खिलवाया, गेम ऑफ़ ड्रोन्स में छात्रों ने ड्रोन्स को हर्डल्स में से निकलवाया और माइटी थ्रोटल में स्वनिर्मित इलेक्ट्रिक रिमोट कण्ट्रोल कार्स के बीच रेस करवाई।
इसके अतिरिक्त सा-रे-गा, फुटलूज जैसे कल्चरल और बैग- बोरो- स्टील, गली क्रिकेट जैसे फन इवेंट्स का भी आयोजन किया गया।
छात्र विकास अधिकारी (एसडीओ) प्रांशु शर्मा और मोहक खंडूजा ने कहा कि बच्चे ना सिर्फ उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं बल्कि अपनी सोच के दायरे से बाहर जाकर सब अनोखी उपस्थितियाँ दे रहे हैं।उनका कहना है कि हर क्षेत्र में बच्चों का "इंजीनियरिंग माइंड" साफ देखने को मिल रहा है।

0 टिप्पणियाँ