चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जय भारत सत्याग्रह को लेकर होने वाले कार्यक्रम मे भाग लेने के साथ कई शिलान्यास और उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री की इंदिरा गांधी स्टेडियम मे होने वाली आम सभा तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल और जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने सोमवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा किया l 
इसके बारे में जानकारी देते हुए राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेकर उनकी लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के साथ चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने से कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने पूरे भारत में जय भारत सत्याग्रह करने का निर्देश जारी किया है। इस को लेकर प्रदेश में 6 से 8 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत कार्यक्रम होंगे जिसमे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा 7 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत होने वाली आम सभा और अन्य कार्यक्रमों  में शामिल होंगे  उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चित्तौड़गढ़ होने वाले के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में  भी भाग लेंगे।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह,अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल,डीवाईएसपी बुधराज टॉक, तहसीलदार शिव सिंह,  सभापति संदीप शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे l