चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
चित्तौड़गढ़ में श्री सकल जैन समाज की ओर से महावीर जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर की एक भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के साथ  अन्य पदाधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओ की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सकल जैन समाज की ओर से गांधी चौक से भगवान महावीर की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधीनगर स्थित मांगलिक धाम  पहुंची जहां पर समाजजनो की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के साथ भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ कई समाजसेवी संस्थाओं की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से शीतल पेय और आइसक्रीम का वितरण भी किया गया।  इस भव्य शोभायात्रा के दौरान सकल जैन समाज के महिला एवं पुरुषों ने विशेष वेशभूषा धारण की हुई थी।