जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भारतीय रेलवे में यात्री ट्रेनों की समय पाबंदी के मामले में उत्तर पश्चिमी रेलवे फिर से अव्वल रहा है। पिछले चार वर्षों से उत्तर पश्चिमी रेलवे ने अपना मुकाम बनाए हुए है। उत्तर पश्चिम रेलवे इस वर्ष 96.88 प्रतिशत समय पालन को प्राप्त किया है यह प्रदर्शन सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में लगातार 4 वर्षों से पहले स्थान पर है। वहीं माल लदान में भी उत्तर पश्चिमी रेलवे ने इतिहास रचा है। पहली बार 32.69 मिलियन टन का माल लदान किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर यात्री ट्रेनों के संचालन एवं समय पालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे इस वर्ष 96.88 % प्राप्त कर पूरे भारतीय रेलवे पर प्रथम स्थान पर रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर हो रहे दोहरीकरण, स्थाई गति प्रतिबंधों को समाप्त करना एवं नियमित मॉनिटरिंग द्वारा समयपालन में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे ने माल लदान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये इस वर्ष 32.69 मिलियन टन का माल लदान किया है। इस बार इंडस्ट्रियल वाटर, पुट्टी, प्याज, किन्नू एवं चाईना क्ले आदि नई कमोडिटी का लदान शुरू किया है। माल लदान को बढ़ावा देने के लिये जोधपुर मंडल के मारवाड़ मुंडवा स्टेशन पर सीमेंट लदान के लिये गति शक्ति टर्मिनल शुरू किया गया है।


0 टिप्पणियाँ