कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।  

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज कोटा पहुंचे। कोटा की सीमा में प्रवेश करते ही बीजेपी के अलग अलग गुटों ने अलग अलग जगहों पर उनका स्वागत किया। कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप पर स्वागत करने की होड़ में दो तीन कार्यकर्ता मंच से नीचे गिर गए। हालांकि उनके चोट नहीं लगी।

मीडिया से बातचीत सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित धारी पार्टी है संगठन सर्वोपरि है हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा राजस्थान के नेता आजकल कुर्सी बचाने के लिए आरएसएस के खिलाफ बोल कर दिल्ली के हुक्मरानों को खुश करने का काम कर रहे हैं। और एक खुश करने का काम और किया है।जिन आतंकवादियों की लाशों पर कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने सोनिया गांधी से कहा था उनके आंसू रूके नहीं। उन्हीं आतंकवादियों का जयपुर के बम ब्लास्ट से लिंक था।सरकार बचाने के लिए कांग्रेस से कपिल सिब्बल,फर्नांडिस जैसे वकील करोड़ रुपए देकर राजस्थान की सरकार ने यहां बुलाया। राजस्थान के 71 लोगों की जान गई, 185 लोग घायल हुए। किसी का बेटा, किसी का भाई,किसी की पत्नी, किसी का पति, बच्चे की मौत हुई।

दुर्भाग्य आतंकवादी जहां 18 वकील सुप्रीम कोर्ट के खड़े कर सकते हैं। ऐसा क्या कारण था राजस्थान की सरकार ने एक भी वकील को उनके पक्ष में खड़ा नहीं किया। उलटा यहां का डबल एजी कई दिनों से गायब था। उसके पीछे कारण क्या है? किसके दबाव में किया? कौन सी ताकते थी?जिन को खुश करने के लिए आपने कोई वकील नहीं बुलाया। यह राजस्थान की जनता पूछना चाहती है।