जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
46 करोड़ रुपए के अतिरिक्त खर्चे के साथ अब गहलोत सरकार ने 12वीं तक की शिक्षा को निशुल्क करने का ऐलान किया है। अभी यह प्रावधान कक्षा 1 से 8 तक के लिए ही था। सीएम ने इस सम्बन्ध में बजट में घोषणा की थी और अब इसका क्रियान्वन किया जा रहा है। माना जा रहा है राज्य को मॉडल स्टेट बनाने और शिक्षा को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए यह बड़ा कदम साबित होगा। इससे पहले गहलोत सरकार महात्मा गाँधी अंग्रेजी स्कूल, निशुल्क यूनिफार्म और बाल गोपाल योजना जैसी स्कीम्स भी लागू कर चुकी है।


0 टिप्पणियाँ