जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

राजस्थान को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनाने को लेकर सीएम गहलोत ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रतापगढ़, जालोर और राजसमंद में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के निर्णय का अनुमोदन किया है। इनमें से हर मेडिकल कॉलेज पर ढ़ाई सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे साथ ही फर्नीचर,उपकरण आदि पर 75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सरकार के इस कदम से एक ओर जहाँ मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, प्रदेश में स्वास्थ्य का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा वहीँ प्रदेश में डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी।