कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।  

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में 1 मई से खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट व रस्साकशी में मुकाबले होंगे। जिनमें अलग अलग टीमें भाग लेंगी। संसदीय क्षेत्र स्तर के इस पहले और अनूठे खेल आयोजन के पोस्टर का विमोचन बुधवार को दिल्ली में स्पीकर बिरला, केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर तथा राज्य सभा सांसद, मशहूर एथलीट व भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने किया।

कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट और रस्साकशी प्रतियोगिता मेंवग्राम स्तर पर महिला व पुरूषों की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी। प्पहले चरण के मुकाबले ग्राम पंचायत स्तर के होंगे। यहां जीतने वाली टीमें विधानसभा और फिर लोक सभा स्तर की स्पर्धाओं में भाग लेंगी। महोत्सव की जीतने वाली टीमों को इनाम दिया जाएगा।

टेनिस बॉल क्रिकेट की हर टीम में 9 खिलाड़ी

खेल महोत्सव की तीन स्पर्धाओं के लिए नियम तय किए गए हैं। क्रिकेट के मुकाबले किक्रेट टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। हर टीम में 9 प्रमुख खिलाड़ी व 5 अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे। इसी प्रकार कबड्डी की टीमों में 12-12 खिलाड़ी होंगे। खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए स्पीकर बिरला की पहल पर गांव से लेकर संसदीय क्षेत्र तक की खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।