सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर में आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर के सीएचओ ने मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया । सीएचओ मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में घुस गए और सीएमएचओ का घेराव करते हुवे प्रदर्शन किया । इस दौरान सीएमएचओ व सीएचओ के बीच जमकर हॉट टोक भी हुई । सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ( सीएचओ) का कहना है कि उन्हें विगत 3-4 माह से वेतन नही मिल रहा है । वही चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत 11 माह से उन्हें PBI का भुगतान भी नही किया जा रहा है ऐसे में जिले भर के सीएचओ आर्थिक तंगी से जूझ रहे है , सीएचओ ने सीएमएचओ को ज्ञापन देकर समय पर वेतन देने एंव PBI का भुगतान करने की मांग की है , साथ ही सीएचओ को अतिरिक्त कार्य में नही लगाने की मांग की है ,उनका कहना है कि अगर उनकी मांगे नही मानी गई और समय पर भुगतान नही किया गया तो जिले भर के सीएचओ कार्यबहिष्कार कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एंव आंदोलन करेंगे ,जिसकी जिम्मेदारी चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की होगी ।