जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
चुनावी साल होने के चलते भाजपा आक्रामक तेवर अपना रही है। इसी क्रम में भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक कार्टून जारी किया है। इस कार्टून में राजस्थान में जंगलराज बताया गया है। इस पर सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी ने ट्वीट करके प्रतिक्रिया दी है कि विरोध करते-करते ये भाजपा के मानसिक दिवालियेपन की निशानी है। मुख्यमंत्री को इस तरह दिखाना शर्मनाक व निंदनीय है। राजनीति तथ्यों द्वारा आलोचना के साथ हो, CM पद की गरिमा होती है कुछ शिष्टाचार और अदब-ओ-आदाब हुआ करते हैं लेकिन खुद को पार्टी विद डिफरेंस बताने वाले उसे तार-तार कर रहे हैं।