सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले के निकटवृति करौली जिले के कुंडगांव थाना क्षेत्र के खूबपुरा गांव के नजदीक बीती रात एक जीप ने एक बाईक को टक्कर मार दी । हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई । जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया । एम्बुलेंस 108 की मदद से मृतक व घायल को सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। वही कुंडगांव पुलिस ने मृतक के शव का आज सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कुंडगांव थाने के एएसआई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि सपोटरा उपखंड के जटवाड़ी गांव निवासी भंवरसिंह पुत्र पूरणसिंह राजपूत व दिलखुश पुत्र रघुवीर निवासी गुरदह करौली दोनों बाईक से विगत रात कुंडगांव से जटवाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान खूबपुरा गांव के समीप उनकी बाइक को सामने से आ रही एक कमांडर जीप ने टक्कर मार दी,हादसे में भँवर सिंह की मौत हो गई ,जबकि दिलखुश गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । जबकि घायल का उपचार चल रहा है।