सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले में विगत तीन चार दिनों में बेमौसम बारिश एंव ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसलों का मुवावजा दिलाने की मांग को लेकर आज सवाई माधोपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल मीणा के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुवे मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ,ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया कि प्राकृतिक प्रकोप के चलते किसानों की गेंहू ,चने ओर सरसो की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है ,फसल बर्बाद होने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया और किसान आत्महत्या के लिये मजबूर हो गया है । किसानों ने मुख्यमंत्री से फसल खराबे का सर्वे करवाकर किसानों को मुवावजा देने की मांग की है ,भाजपा नेता कमल मीणा का कहना है कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार जिस तरह से विधायकों की हर मांग पूरी कर रही है उसी तरह किसानों को भी 15 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से फसल खराबे का मुवावजा देना चाहिए । साथ ही बीमा कम्पनी को सख्त निर्देश देने चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके ,भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ