सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे संविदाकर्मियों ने आज अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । संविदाकर्मियों ने ज्ञापन के मध्यम से बताया कि वे विगत 11 वर्षों से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मशीन विद मैन के रूप में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम कर रहे है लेकिन राज्य सरकार द्वारा उन्हें संविदा नियमों के बाहर रखा गया है । संविदाकर्मियों का कहना है कि वे भी संविदाकर्मी है लेकिन उनके साथ राज्य सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है ,ज्ञापन के मध्यम से संविदाकर्मियों ने उनका पदनाम बदलकर डाटा एंट्री ऑपरेटर करने ,वेतन वृद्धि करने सहित नियमित करने की मांग की है । उनका कहना है कि अगर राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी नही की गई तो संविदाकर्मी कम्प्यूयर ऑपरेटर कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे ,जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी ।