जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश इस आशय के आदेश संगठन महामंत्री अरुण सिंह ने जारी किए।  सीपी जोशी ने मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की डिग्री हासिल की है।  1995-96 में वे जिला परिषद् के सदस्य रहे, 2005-10 के दौरान वे भदेसर पंचायत समिति के उप प्रधान थे , भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल याद किता जाता है।  

सीपी जोशी की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद उन्हें बधाइयाँ मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।  प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पाली सांसद पीपी चौधरी और धौलपुर/करौली सांसद मनोज राजौरिया ने जोशी को गुलदस्ता देकर बधाई दी।  माना जाता है कि सीपी जोशी प्रदेश भाजपा की गुटबाजी से दूर हैं और चुनावी वर्ष होने के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने अंतरकलह से निपटने के लिए उनकी नियुक्ति की है।