जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सीपी जोशी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि मोहरे बदलने से सत्ता नहीं मिलती। भाजपा पिछले सवा चार साल में विपक्ष की भूमिका निभाने में फेल रही है। उन्होने इसे भाजपा का अंदरूनी मामला बताया। डोटासरा ने कहा भाजपा को अध्यक्ष नहीं बल्कि अपनी विचारधारा बदलने की जरुरत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा की आंतरिक कलह पर भी चुटकी ली। डोटासरा ने गहलोत सरकार की तारीफ कि सरकार ने मुद्दे सुलझाए हुए गुड गवर्नेंस दी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चिकित्सकों के धरने प्रदर्शन को अनुचित बताया और कहा कि राइट टू हैल्थ बिल पर मंत्री विधानसभा में पूरी बात रख चुके हैं। डोटासरा ने कहा कि अगर चिकित्सकों की कोई मांग है या उन्हें कोई शिकायत है तो वे अपनी बात सरकार के नुमाइंदों के सामने रख सकते हैं लेकिन जनता के अन्याय करना गलत है।

0 टिप्पणियाँ