चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया,  जिसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट चौराहे पर  आतिशबाजी करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और सीपी जोशी के पक्ष में नारेबाजी की l 
इसके बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के युवा नेता गौरव त्यागी ने  चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि सीपी जोशी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा उन्होंने कहा कि सीपी जोशी ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए युवा मोर्चा को मजबूत बनाया है और इस अनुभव का लाभ उनको प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी मिलेगा वहीं उन्होंने कहा कि  सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ में कलेक्ट्रेट चौराहे पर खुशी का इजहार करते आतिशबाजी की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है परिवार में छोटी मोटी बातें होती रहती है जिसे बैठकर सुलझा लिया जाएगा