चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद से शुरू हुई राजनीतिक यात्रा सांसद से आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पहुंच गई है। जी हां यह भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की राजनीतिक  जीवन की यात्रा है जो कि वर्ष  1994- 95 में एनएसयूआई से चित्तौड़गढ़ के पीजी महाविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष पद से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने उन्होंने वर्ष 2000 से 2005 तक जिला परिषद सदस्य के पद पर रहकर अपने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है, वही 2005 से लेकर 2010 तक भदेसर पंचायत समिति उप प्रधान के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और सांसद के पद पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रांत प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। वहीं खेल जगत की अगर बात की जाए तो कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष के पद पर भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है।
अब केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है जिस पर अत्यधिक जिम्मेदारियां आने वाले समय में उनके कंधों पर रहेगी। जिसमें प्रमुख रुप से इसी वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिला कर सरकार बनाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल होगी। बरहाल अब देखना यह है कि वर्तमान में खींचतान के दौर से गुजर रही प्रदेश भाजपा को किस तरह से एकजुट करके विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके भाजपा की सरकार बनवाने में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कितना कामयाब होते हैं यह आने वाला समय ही बताएगा l