जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने नए अध्यक्ष सीपी जोशी को बधाई देते हुए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को धन्यवाद दिया कि उन्होने पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा करने के लिए तीन साल का समय दिया। ट्वीट कर पूनिया ने लिखा कि हम सभी कृत संकल्पित हैं कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में [रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाएँगे और बहुमत के साथ भाजप की सरकार बनाएँगे। पूनिया ने पार्टी के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए लिखा कि वे जीवन पर्यन्त पार्टी के निर्देषानुसारर कार्य करते रहेंगे। उन्होने पार्टी का आभार प्रकट किया कि उनके जैसे साधारण किसान परिवार में जन्मे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनने का सम्मान दिया।


0 टिप्पणियाँ