सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
हिंदू नवसंवत्सर के अवसर पर आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य नगर पथ संचलन का आयोजन किया गया । पथ संचलन बजरिया स्थित मानटाउन क्लब से प्रारंभ होकर दो अलग अलग मार्गो से होते हुवे शर्मा होटल पहुँचा । राष्ट्रीय स्वयंसेवको का एक पथ संचलन मानटाउन क्लब से रवाना होकर अंबेडकर सर्किल - सब्जी मंडी चौराहा - एमपी कॉलोनी - जेके मेडिकल - पुलिस लाइन - अहिंसा सर्किल - जामा मस्जिद होते हुए शर्मा होटल पहुंचा ,वही दूसरा पथ संचलन मानटाउन क्लब से प्रारंभ होकर गणेश होटल चौराहा - बाल मंदिर पार्क मोड़ - राजनगर मोड़ - नीलकंठ महादेव मंदिर - कलेक्ट्रेट तिराहा - अंबेडकर सर्किल होते हुए शर्मा होटल पहुँचा । जहाँ दोनो पथ संचलनो का संगम हुवा और फिर पथ संचलन मानटाउन क्लब पहुँचा ,जहाँ संघ द्वारा वर्षप्रतिपदा उत्सव मनाया गया । पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवको में बड़ी संख्या में बढ़चढ़ कर भाग लिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन बैंड की धुन ओर जय घोष के साथ निकाला गया । इस दौरान स्थानीय लोगो द्वारा पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया । पथ संचलन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही ।बाईट-कान सिंह ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

0 टिप्पणियाँ