जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
महिला जागृति संध जयपुर की और से संत सुधासागर महिला जागृति विधा स्थली पदमपुरा में होली मिलन व गणगौर उत्सव मनाया गया l
संघ की अध्यक्ष शशि जैन ने बताया कि संघ की लगभग 80 से अधिक सदस्यों को बापू गांव व पदमपुरा के दर्शन कराये । कार्यक्रम में आशा गर्ग व आशा पाटनी मुख्य अतिथि थी ।
इस अवसर पर महिला जागृति संघ की सदस्यों ने नृत्य , गायन व कॉमेडी कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया l
खूबसूरत बात यह थी कि गणगौर का त्यौहार होने की वजह से सभी सदस्यों ने16क्षृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की ।

0 टिप्पणियाँ