हनुमानगढ- विश्वास कुमार
हनुमानगढ़ में घरेलू गृह क्लेश के चलते एक निर्दयी बाप ने अपने ही बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और अपने ही मासूम नाबालिक बेटे की हत्या कर दी और इस हमले में आरोपी की पत्नी भी घायल हो गई है मामला पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव कालीबंगा का है।
हमले के बाद आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गये और पड़ोसियों ने दोनों को टाउन स्थित सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक को उसे मृत घोषित कर दिया। लड़ाई के दौरान बीच-बचाव में आई आरोपी की पत्नी भी गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पीलीबंगा थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि सरोज पत्नी देवेंद्र जाट ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कीहमेशा बाप-बेटों में लड़ाई होती रहती थी। बुधवार को सुबह घर में उसके पति देवेंद्र, बेटा विवेक और ससुर सुखराम मौजूद थे। उसका बेटा गंगानगर में मामा के यहां घर पर मुहूर्त पर जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसी दौरान उसके बेटे विवेक और उसके पति में बहस होने हो गई और बहस मारपीट में बदल गई जिसके बाद ये सब हादसा हो गया।
आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया की अचानक से उसके बेटे की चीखों की आवाजे आने लगी जब वो कमरे में गई तो आरोपी देवेंद्र के हाथ में चाकू था, जिससे वह उसके बेटे को मार रहा था। उसने जब बेटे को छुड़ाना चाहा तो पति देवेंद्र ने उसके ही पेट में भी चाकू से वार कर दिया। और मौक़े से फरार हो गया और भागते भागते उसके पति ने अपने पिता पर भी हमला कर दिया।
शोर शराबा सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने विवेक व घायल मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नाबालिग को मृत घोषित कर दिया।महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 23 साल पूर्व हुई थी। उसके बेटे विवेक की उम्र 17 साल है और उसका पति खेती का काम करता है।
पुलिस ने फिलहाल महिला के बयानों के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,थानाधिकारी विजय मीणा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करावा शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपी पति देवेंद्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ