जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2080 का प्रारम्भ गलताजी तीर्थ पर संस्कार भारती जयपुर महानगर एवं रंग मण्डप के तत्वधान में शास्त्रीय संगीत -ध्रुवपद भक्ति गायन डाँ श्यामसुंदर शर्मा एवं साथियोंने किया। हिन्दू नवसंवत्सर की मान्यता विषय पर डाँ रवींद्र भारती का उद्बबोधन हूआ। दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  स्वामी संपत कुमार अवधेशाचार्य जी गलता पीठाधीश्वर, विशिष्ट  अतिथि महाराज नरेंद्र सिंह एवं श्री राजेंद्र सिंह खाचरियावास रहे तथा अध्यक्षता जयपुर प्रांत की अध्यक्ष डॉ मधु भट्ट ’तैलंग’ ने की,कार्यक्रम  मैं जयपुर महानगर के अध्यक्ष गोपाल भारती संयोजक ललित सिंह तालेडा व संचालन कला पुरोधा एन के पालीवाल द्वारा किया गया।  रंगमंडप के सचिव प्रदीप सिंह राजावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर स्वामी अवधेशाचार्य जी ने दीप प्रज्वलन करके दीपोत्सव की शुभ शुरुआत की।