सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
काँग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज सवाई माधोपुर में जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय के आलनपुर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में शहरी एंव ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों में काँग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश काँग्रेस के देशराज मीणा ,कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा,खंडार विधायक अशोक बैरवा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल वर्धमान ,जिला प्रमुख सुदामा देवी मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एंव कार्यक्रता मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान काँग्रेस पदाधिकारियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुवे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रो में बूथ स्तर पर कॉंग्रेस को ओर अधिक मजबूत करने की कार्यक्रताओं से अपील की , साथ कि प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत करवाते हुवे सरकार द्वारा करवाये गये कार्यो के बारे में लोगो को जानकारी देने की बात कही , ताकि आगामी विधानसभा चुनावो में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर सके ,वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से कई कार्य किये गए है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस बार हर वर्ग और हर व्यक्ति को ध्यान में रखते हुवे कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई है ,इन योजनाओं के बारे में लोगों को बताना अब काँग्रेस कार्यक्रताओं का काम है ताकि आगामी चुनावों में काँग्रेस एक बार फिर चुनाव जीत सके और एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस की परिपाटी को तोड़कर फिर से अपनी सरकार रिपीट कर सके ।