सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला परिषद सभागार में आज राजीविका एंव आयाम संस्था द्वारा मांडना कला को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में सम्बंधित अधिकारियों के साथ ही राजीविका एंव मांडना कला से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया । कार्यशाला के दौरान आयाम संस्था के पदाधिकारियों द्वारा
राजीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ ही मांडना कला से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया । कार्यशाला एंव प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बताया की मांडना कला के माध्यम से महिलाएं आजीविका कमा सकती है और आर्थिक रूप से सक्षम बन सकती है ,इस दौरान मांडना कला को मिट्टी की दीवारों के साथ ही कागज ,कपड़ा और सीमेंट की दीवारों पर नकाशी के रूप में उकेरने का प्रशिक्षण दिया गया । जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना एंव जिला परियोजना प्रबंधक सुमन चौधरी ने बताया कि बदलते समय के साथ साथ मांडना कला लुप्त होती जा रही है ,मांडना कला को बचाए रखने को लेकर आयाम संस्था द्वारा प्रयास किया जा रहा है साथ ही मांडना कला से जुड़ी महिलाओं को कार्यशाला एंव प्रशिक्षण के माध्यम से मांडना कला को आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ,उन्होंने कहा कि कार्यशाला एंव प्रशिक्षण में महिलाओं को मिट्टी की दीवारों के साथ ही कागज ,कपड़ा ,जुट ,सीमेंट की दीवारों पर उकेरने की जानकारी एंव प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि इस कला से जुड़ी महिलाएं अपनी मांडना कला के माध्यम से पैसे भी कमा सके और आर्थिक रूप से सक्षम बन सके । इस दौरान आयाम संस्था द्वारा पचिपल्या में मांडना कला को लेकर एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।