हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ द्वारा सरसों की खरीद सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदने के संबंध में आज जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें राज्य सरकार से मांग की गई कि वर्तमान में सरसों की फसल किसान विक्रय के लिए बाजार में लाना शुरू हो गया है सरसों का बाजार भाव समर्थन मूल्य से काफी कम है राज्य सरकार द्वारा अभी सरसों की सरकारी खरीद समर्थन मूल्य पर शुरू नहीं की गई है जिससे घोषणा होने के बावजूद सरकार किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य दिला पाने में असक्षम रही है मजबूरी में किसान अपनी फसल को औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर है ज्ञापन के द्वारा मांग की गई अति शीघ्र सरकार आदेश जारी कर किसानों की सरसों की पूरी की पूरी फसल समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदे जिससे किसानों को संबल मिल सके और किसान और अधिक पैदावार कर सकें इस अवसर पर किसान रामकुमार किसान बलदेव चोयल धर्मपाल सिवर ,ओम प्रकाश खींचड़ किसान मदनलाल किसान हनुमान प्रसाद सत्यप्रकाश बनवारीलाल सहित  किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिला जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल की बात अतिशीघ्र सरकार तक पहुंचा कर समस्या का उचित समाधान करने का भरोसा दिलाया