उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक क्रिकेट कोच द्वारा युवति का दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने हाथीपोल ​थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने युवती के साथ चेतक सर्कल के आसपास मारपीट की थी, इसलिए हाथीपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने हिरणमगरी निवासी कोच अबरार हुसैन उर्फ सोनू पर आरोप लगाया। आरोपी तीतरड़ी में क्रिकेट एकेडमी चलाता है।

युवति का आरोप है कि उसने अपनी ही एकेडमी में प्रेक्टिस करने का दबाव बनाया, जबकि उसने अन्य एकेडमी में एडमिशन ले लिया। इस पर गुस्साया आरोपी 5 मार्च को युवति के पास पहुंचकर बहस करने लगा। इस दौरान उसने युवती का मोबाइल तोड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

चेटिंग और कॉल करके दबाव बनाने लगा
जानकारी अनुसार क्रिकेट प्रेक्टिस के चलते संपर्क में आए आरोपी ने दो साल पहले युवती को प्रपोज किया था। इनकार करने पर भी वह पीछा करने लगा। चेटिंग और कॉल करके दबाव बनाने लगा। दबाव में लेकर एकलिंगपुरा स्थित एक होटल में ले जाकर युवति से बलात्कार किया। यहां युवती की सोने की चेन निकाल ली। जिसे वापस देने के बदले 15 हजार रुपए लिए।

युवती ने अपनी मौसी से रुपए लाकर देना बताया। इसके बाद आरोपी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग करने लगा। युवति का आरोप है कि उससे अलग-अलग समय में कुल एक लाख रुपए ले लिए थे।