सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय के आलनपुर लिंक रोड स्थित कृषि उपज मंडी में जिन्स से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली खड़ी करने को लेकर पल्लेदारों व किसानों में आपस मे विवाद हो गया । मामला इतना बढ़ गया कि नोबत मारपीट तक आ गई । जिसके बाद अपनी उपज बेचने कृषि उपज मंडी में आए किसानों ने पल्लेदारों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करा दिया । मामला दर्ज होने पर पुलिस ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर पल्लेदार हनुमान व गंगासहाय को गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज पल्लेदार यूनियन ने पल्लेदारों को छोड़े नहीं जाने तक मंडी में कार्य बंद कर दिया। लक्ष्मीपुरा निवासी किसान बलबीर ने बताया कि वे ट्रेक्टर ट्रॉली में सरसों की जिन्स लेकर कृषि उपज मंडी में बेचने आए थे। जिन्स का गेटपास बनवाया तथा व्यापारी दुलीचंद/बाबूलाल जैन के यहां बेचने जाने लगे। इस दौरान वाहनों की भीड़ के चलते ट्रेक्टर को रास्ता होने के इंतजार में खड़ा कर दिया। इस पर पल्लेदारों ने ट्रेक्टर ट्रॉली हटाने की धमकी दी। ट्रेक्टर ट्रॉली हटाने के बाद पल्लेदारों ने किसानों के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की। घटना से गुस्साए किसानों ने मारपीट एवं धक्का मुक्की करने वाले पल्लेदारों के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने किसानों से धक्का-मुक्की व मारपीट करने के आरोपी दो पल्लेदारों को गिरफ्तार कर लिया। इससे आक्रोषित पल्लेदार यूनियन ने पल्लेदारों को छोड़े नहीं जाने तक मंडी में कार्य बंद कर दिया। घटना को लेकर किसानों ने धक्का मुक्की व मारपीट करने वाले पल्लेदारों की शिकायत मंडी सचिव से भी की है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

0 टिप्पणियाँ