सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित रिजेंटा रॉयल ऑरकिड होटल के रेस्टोरेंट मैं होटल में ठहर एक ग्राहक के खाने में मक्की निकलने पर होटल प्रबन्धन एंव होटल में ठहर ग्राहक व होटल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया ,खाने में मक्खी निकलने की बात को लेकर जब ग्राहक ने होटल प्रबंधन से शिकायत की तो होटल प्रबंधन ने कहा की ये आम बात है और ग्राहक से इस पर सफ़ाई देने से इंकार कर दिया । साथ ही कहा की गेस्ट अपने साथ मक्खी के आये और ख़ुद ही खाने में मक्खी डालकर होटल को बदमान कर रहे है। जयपुर निवासी गेस्ट आशीष ने जब रेस्टॉरेंट की सीसीटीवी फ़ुटेज देखिनी चाही तो , होटल प्रबंधन ने सीसीटीवी फ़ुटोज देने से भी इनकार कर दिया और कहा की सीसीटीवी चालू नहीं है।
मामले को लेकर होटल प्रबंधन को थोड़ा भी अफ़सोस नहीं है और ना ही किसी बात को स्वीकार कर रहे है ना ही सुधारने का संकल्प ले रहे है । होटल मैनेजर मनीष शर्मा अपने अड़ियल रवैये से गेस्ट को धमकी दे रहे है की तुम से जो हो पाये कर लो , इस तरह के बहुत आते है ,होटल प्रबंधन के अड़ियल रवैये के बाद गेस्ट ने होटल से चक आउट कर दिया।