सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर से एक बार फिर बुरी खबर आई है। इस बार रणथंभौर की बाघिन टी-111 की बेटी के घायल होने की खबर सामने आई है। वन विभाग ने बाघिन की मॉनिटरिंग शुरु कर दी है । 
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के डिएफओ मोहित गुप्ता के मुताबिक रणथम्भौर में बाघिन के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहाँ बाघिन टी-111 की बेटी अगले पैर से लंगड़ाती हुई दिखाई दी । बाघिन टी 111 की फिमेल शावक ढंग से चल नहीं पा रही थी। फिलहाल वन विभाग की टीम फिमेल शावक की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। वन विभाग और वेटरनरी डॉक्टर्स की टीम लगातार बाघिन की मॉनिटरिंग में जुटे हुवे है। बाघिन के पैर में कांटा लगने की संभावना है। जिसके चलते बाघिन लंगड़ा कर चल रही है। गौरतलब कि साल 2021 में बाघिन टी-111 अपने चार शावकों के साथ दिखाई दी थी। फिलहाल बाघिन के चारों शावकों की उम्र 2 साल के करीब है। जिन्हें वन विभाग ने अभी नम्बर और नाम आवंटित नहीं किए है। बाघिन टी 111 व उसके चारो शावकों की टेरेटरी रणथम्भौर के जोन नम्बर चार में लक्कड़दा के आस पास के वन क्षेत्र में है।  इन्हीं शावकों में से एक फिमेल शावक घायल हुई है। जिसकी वन विभाग मॉनिटरिंग कर रहा है। डिएफओ के अनुसार फिमेल शावक की हालत में सुधार नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से निर्देश और मार्गदर्शन मांगा जाएगा और उनका उपचार किया जायेगा।