चित्तौडग़ढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
चित्तौड़गढ़ में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और विद्यालयों की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी।
इसके बारे मे जानकारी देते हुए निजी विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका पुरोहित ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बराबर का दर्जा प्राप्त करवाना है। जिससे उन्हें किसी भी अधिकार से वंचित न किया जाए। उनके साथ किसी भी क्षेत्र में भेदभाव न किया जाए। इस खास अवसर पर महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए गए। वही उन्होंने बताया कि विद्यालय में आज महिला दिवस को लेकर एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें विद्यालय में अध्यनरत  बच्चों की माताओं ने अपने बच्चों के साथ  प्रस्तुतिया दी है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रस्तुतियों के बाद पारितोषिक वितरण भी किया गया।