हनुमानगढ- विश्वास कुमार
जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कलक्टर से मिला और प्रतिनिधिमंडल ने बीटी कॉटन बीज की जिला कलेक्टर से विक्रय स्वीकृति देने सरसों व गेहूं की सरकारी खरीद ऑफलाइन करने की मांग की। जिले में बेमौसम हुई बारिश, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का सर्वे जल्द से जल्द करवा कर नुकसान की भरपाई अति शीघ्र करवाने की मांग की गई। हनुमानगढ़ जिले का क्षेत्र कृषि आधारित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में सरसों की फसल कटाई के बाद 70 दिन की नहर बंदी ले ली गई है। जिससे किसानों की नरमे की बुवाई प्रभावित होगी सरसों की फसल फसल कटने के तुरंत बाद बीटी नरमे की बुवाई किसान करना चाहते हैं। इसलिए बीज समय पर उपलब्ध होना अति आवश्यक है अभी किसान अपनी सरसों और गेहूं की फसल अनाज मंडी में बेचने के लिए ला रहे हैं। किसानों की मांग है की गेहूं और सरसों की खरीद ऑफलाइन की जाए। जिससे किसानों को अनावश्यक किसी प्रकार की परेशानी नहीं है साथ ही पिछले दिनों में किसानों की पक्की हुई एवं कटी हुई फसल पर बेमौसम बारिश और बरसात से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामप्रताप ने इस ओलावृष्टि और खराबे की अति शीघ्र विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों के नुकसान की भरपाई समय पर करवाने के लिए जिला कलेक्टर से बात की। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री महोदय के नाम इस ज्ञापन को अतिशीघ्र पहुंचा कर मांगों पर अति शीघ्र कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

0 टिप्पणियाँ