जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

सीएम गहलोत ने राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित एक समारोह में श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पुरुस्कृत किया।  ओवर ऑल बेस्ट के लिए कृष्णराज जांगिड़, बेस्ट इन आउटडोर कृष्णराज जांगिड़, बेस्ट इन फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन मेघा गोयल, बेस्ट इन इंडोर मीनाक्षी को घोषित किया। कृष्णराज के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।  समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधो सिंह सोढा और राजेंद्र नैन को राष्ट्रपति पुलिस पदक का पुरूस्कार दिया गया। अमीन हसन, संत लाल मीणा, ओमप्रकाश वर्मा, विनय कुमार व्यास, हनुमान प्रसाद, दशरथ सिंह, जोगेंद्र कौर, गिरधारी लाल शर्मा, मुरार खां,कंवर लाल विश्नोई, मदा राम,गजबी लाल, मुश्ताक कुरैशी और शक्रु खान को पुलिस पदक दिए गए।  

अपने सम्बोधन में गहलोत ने कहा कि उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कर्तव्यों और अधिकारों के बीच संतुलन बनाना सिखाता है।  उन्होने पुलिस को संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वाहन किया।  गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील  के प्रति संकल्पित है और इसमें पुलिस का रोल बहुत अहम् है। 

डीजीपी उमेश मिश्रा ने सीएम का आभार प्रकट किया और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए धन्यवाद दिया।  मिश्रा ने प्रशिक्षुओं से ईमानदारी, निष्ठां और सेवा भावना से कार्य करने की नसीहत दी। इससे पूर्व आरपीए के निदेशक राजीव शर्मा में बताया कि आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 53 में 35 अधिकारीयों को प्रशिक्षण दिया गया। समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव गृह आनंद कुमार, डीजी साइबर क्राइम डॉ रवि मेहरड़ा, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षु मौजूद रहे।