राजसमंद ब्यूरो रिपोर्ट।
राजसमंद में विधायक दीप्ति माहेश्वरी द्वारा शुक्रवार को अपने निवास पर बूथ सम्मेलन का आयोजन रखा। जिसमें राणा राजसिंह मंडल, प्रताप मंडल, कुरज मंडल, मीरा मंडल व नगर मंडल को आमंत्रित किया गया। जिसको लेकर भाजपा के नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता हिम्मत कुमावत ने सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर सवाल खड कर दिए। बातों ही बातों में विधायक कई हिदायतें दे दीं। उन्होंने विधायक पर मनमर्जी से कार्यक्रम करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक की पोस्ट को लेकर अपनी आपत्ति जताई। जिसमें कुमावत ने विधायक पर आरोप लगाया कि वो संगठन से बड़े हो गए हैं। बिना संगठन की जानकारी के बूथ सम्मेलन करना कहां तक उचित है, उनके द्वारा ऐसे करने से कार्यकर्ता मारा जाता है।
आप स्वयं मजबूत होने के लिए संगठन को खत्म करना चाहती हैं। कुमावत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ये उनका दोष नहीं है क्योंकि उनकी सीधी भर्ती हुई है। आपने संगठन में काम किया होता तो आज ऐसा नही करतीं। हिम्मत कुमावत की इस पोस्ट के बाद भाजपा जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने भी कमेन्ट करते हुए लिखा कि संगठनात्मक कार्यक्रम/बैठकें/ सम्मेलन यह तय करने का काम संगठन का है। बिना संगठन में चर्चा किए उक्त कार्यक्रम जनप्रतिनिधि द्वारा करना अनुचित कृत्य है। स्वयं को संगठन से उपर रख आयोजन करना यह हमारी रीति नीति नही है। जन प्रतिनिधि अपने दायित्व की मर्यादा/सीमाएं लांघने की प्रयत्न नही करें।सोशल मीडिया के इस वार के बाद जब विधायक दीप्ति माहेश्वरी से बात की तो उन्होंने बताया कि ये उनके निवास पर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के साथ होली स्नेह मिलन समारोह रखा गया। जिसमें ऐसे ही कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करना रखा था जिसमें कोई ऐजेंडा नहीं था। पिछले दो महीनों से कार्यकर्ताओं से मिलना नहीं हुआ। ये अवसर था जिस पर कार्यकर्ताओं से मिला गया।
माहेश्वरी ने वीरेंद्र सिंह के कमेंट पर कहा कि वो सही कह रहे हैं, ये संगठन का कार्यक्रम नहीं है, उनका निजी कार्यक्रम है जो उनके आवास पर रखा गया है। यदि पार्टी का कार्यक्रम होता तो भाजपा कार्यालय पर रखा जाता है।
नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत के मन यदि ऐसी कोई बात थी तो वो मुझसे सीधी बात कर सकते थे। मैंने अपने निजी आवास पर होली स्नेह मिलन रखा है। यहां पर कोई भी आ सकता है। पार्टी खत्म करने की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। उनको नहीं लगता है कि इस पार्टी को कोई खत्म कर सकता है।



0 टिप्पणियाँ