सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आज सवाई माधोपुर में अहिंसा यात्रा एंव सर्वधर्म प्राथना सभा का आयोजन किया गया । कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सर्वधर्म प्राथना सभा में जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट तथा शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में गाँधीवादी विचारधारा के स्थानीय लोग शामिल हुवे । सर्वधर्म प्राथना सभा से पूर्व जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एंव अन्य लोगो ने शहीद भगतसिंह ,सुखदेव व राजगुरु की तस्वीर पर पुष्पांजलि सर्पित पर करते हुवे इन वीर सपूतों की शहादत को नमन किया । इस दौरान एडीएम सूरज सिंह नेगी एंव एसडीएम कपिल शर्मा ने भगतसिंह ,सुखदेव व राजगुरु की जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे देश की आजादी में इन शहीदों के योगदान के बारे में बताते हुवे इनकी जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही ।इस दौरान दो मिनिट का मोन भी रखा गया । सर्वधर्म प्राथना सभा के बाद कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी पार्क तक अहिंसा यात्रा निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस एंव जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों सहित स्काउट गाइड एनसीसी कैडेट,स्कूली बालक बालिकाएं तथा स्थानीय लोग शामिल हुए।