जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने निजी अस्पतालों के साथ एकजुटता दिखते हुए सभी डॉक्टरों से अपील की है वे आंदोलन को सफल करने के लिए निजी प्रैक्टिस का भी पूर्ण बहिष्कार कर दें जिससे आंदोलन में तेजी आ सके। चौधरी की इस अपील का सीधा अर्थ यह होगा कि गंभीर रूप से बीमार मरीज सरकारी अस्पतालों के अलावा कहीं भी नहीं दिखा सकेंगे और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं पहले से चरमरा रही हैं। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित चल रही हैं और मरीजों की लम्बी कतारें देखी जा सकती हैं। अरिसदा का यह निर्णय निश्चित रूप से मरीजों के लिए आफत साबित होगा।

0 टिप्पणियाँ