सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले में आज पुलिसकर्मी जमकर होली खेल रहे हैं । सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन मैदान पर एसपी हर्षवर्धन सहित सभी पुलिस के आला अधिकारी तथा जवान मौजूद रहे। जहां सुबह सवेरे से ही होली की मस्ती में सराबोर होकर पुलिसकर्मी जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं तथा एक दूसरे को रंग लगाकर होली के पर्व का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं ।पुलिस अधिकारी व पुलिस जवान विभिन्न रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं और होली के गीतों पर सामूहिक रूप से नाच करके होली के पर्व का आनंद उठा रहे हैं ।कल जहां आमजन ने जमकर होली खेली थी तथा पुलिसकर्मी ड्यूटी में मुस्तैद थे तो आज पुलिसकर्मी होली के पर्व का जमकर लुत्फ ले रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ