जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मनगलवार को राज भोग की खांकि के समय जयपुर के इष्ट देव गोविन्द देव जी के मंदिर पहुंची और पूजा की। राजे के साथ उनके पुत्र दुष्यंत सिंह, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा भी मौजूद रहे। पूजा के बाद राजे ने श्रद्धालुओं पर गुलाल भी उड़ाई। राजे ने कहा कि होली जयपुर का अनूठा त्योहार है जहाँ भगवन के साथ होली खलेने का मौका मिलता है। राजे ने कहा इन होली के रंगों में भगवन का आशीर्वाद होता है और सभा लोग इन्हीं रंगों और प्यार में भगवन के सामने नतमस्तक होते हैं।

0 टिप्पणियाँ