जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार देर शाम होली मनाने अपने गृह नगर पहुंचे। अपने निवास पर आम लोगों से मुलाकात के बाद शेखावत ने होलिका दहन कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ उन्हौने अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर शेखावत ने आस-पड़ौस से आए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद वे जोगमाया मंदिर में दर्शन करने गए और वहां से प्रताप पार्क स्थित कृष्ण मंदिर में दर्शन कर उन्हौने फिर एक होली दहन में हिस्सा लिया।