बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

बाड़मेर से राजस्थान रोड़वेज बस से जोधपुर आ रहे 50 वर्षीय माला राम को पचपदरा पुलिस ने 33 लाख रुपये की हवाला राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बरामद राशि की सूचना आयकर विभाग को दे दी है और आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।  जिला एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि होली के अवसर पर विभाग के अधिकारीयों को असामाजिक तत्वोव और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया था। इसी क्रम में पचपदरा एसएचओ को मुखबिर से माला राम के भरी संख्या में करेंसी नोट लेकर आने की सूचना मिली। पुलिस ने जोधपुर जा रही बस का पीछा कर उसे रुकवाया और जब माला राम को नीचे उतार कर उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 500 के 6500 नोट, 200 के 100 और 50 रुपये के 600 नोट मिले। रकम के बारे में संतोषजनक उत्तर ना दे पाने के कारण इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई।