श्रीगंगानगर - राकेश मितवा 
प्रतिभावान कवि एवं बाल साहित्य रचनाकार डॉ. संदेश त्यागी को पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, राजस्थान को बाल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनकी बाल कविता पुस्तक ‘घूमती है धरती’ पर यह पुरस्कार घोषित हुआ है।
बाल साहित्य अकादमी के सचिव राजेंद्र मोहन शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी ने प्रदेश के ग्यारह बाल साहित्यकारों की पुस्तकों का इस पुरस्कार के लिए चयन किया है। इनमें डॉ. संदेश त्यागी भी शामिल हैं। उन्हें शीघ्र ही जयपुर में होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रुपए, शॉल एवं सम्मान पत्र भेंट किया जाएगा। डॉ. संदेश त्यागी का चयन होने पर श्रीगंगानगर जिले के साहित्यकारों में खुशी है। डॉ. कृष्णकुमार आशु, डॉ. अरुण शहैरिया ताइर, डॉ. नवज्योत भनोत, भूपेंद्रसिंह एवं सुरेंद्र सुंदरम ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का मान बढ़ा है।