बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

बीकानेर संभाग आयुक्त नीरज के पवन के निर्देशन में जयनारायण व्यास कॉलोनी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में बीकानेर नगर निगम और यूआईटी के कई अधिकारीयों की मौजूदगी रही।  जानकारी के अनुसार गौतम सर्किल पर राजू दा ढाबा द्वारा अतिक्रमण किया गया था।  आज की कार्यवाही में यह अतिक्रमण हटा दिया गया।  इसके अलावा भी कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों के आगे बनी चौकियों को भी हटाया गया।