जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएस) की उत्कृष्ट तैयारियों के लिए राजधानी जयपुर स्थित कोचिंग हब गोपालपुरा बायपास पर वागीशा आरएएस एकेडमी का उद्घाटन गलता पीठाधीश्वर संत अवधेशाचार्य, युवाचार्य राघवेंद्र के पावन सानिध्य में बुधवार को हुआ । जयपुर की मेयर डॉ सौम्या गुर्जर भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रही । मेयर सौम्या ने युवाओं से कड़ी मेहनत की अपील की । संस्थान की एडमिशन डायरेक्टर शिवानी जोशी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।
वागीशा के फ़ाउंडर और सीईओ आर पी शर्मा ,एडवोकेट ने बताया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं की उत्कृष्ट तैयारियों के लिए एक छत के नीचे आरएएस के सभी कोर्स को उत्कृष्ट तैयारियां बेहद योग्य व अनुभवी फ़ैकल्टी द्वारा छात्र छात्राओं को अध्ययन कराया जाएगा, जिसमे समय समय पर एक्सपर्ट्स के स्पेशल क्लास व सेशंस भी आयोजित होंगे। हमारी संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि मध्यमवर्ग के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को फेलोशिप दी जाएगी ताकि उन्हें भी प्रशासनिक सेवा में तैयारी का मौका बिना अड़चन के मिल सके। शर्मा ने आगे बताया कि संस्थान में नई तकनीक व हाइब्रिड मोड़ पर चलेगा जिसमें क्लासरूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शिक्षण कार्य होंगे। आरएएस परीक्षा तैयारी के लिए यू-ट्यूब चैनल भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा । इसके अलावा उद्घाटन के मौक़े अवसर पर राजनीति ,शिक्षा , न्यायपालिका और मीडिया समेत आध्यात्मिक जगत की गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। उद्घाटन अवसर पर गलता पीठाधीश्वर संत अवधेशाचार्य जी, युवाचार्य राघवेंद्र जी के अलावा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी के के व्यास व मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार शैलेंद्र व्यास, विप्र बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा , समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, पूर्व ज़िला जज जे पी शर्मा, दैनिक भास्कर के मार्केटिंग हैड आशुतोष मिश्रा, राजस्थान पत्रिका के रोहन भाटिया, दिल्ली से शिक्षाविद डॉ रीना शर्मा , डॉ सीमा शर्मा , एडवोकेट ललित शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष महेन्द्र शांडिल्य, बार कौंसिल के को चेयरमेन भुवनेश शर्मा, संयुक्त अधिवक्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुषमा पारीक, अक्षय पात्रा से सिद्ध स्वरूप प्रभु, पार्षद उत्तम शर्मा , पार्षद भरत मेघवाल , फ़िल्म एक्टर जीतू वर्मा ( जोजो )सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ