चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चित्तौड़गढ़ में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। जिसमें विप्र फाउंडेशन के साथ सर्व समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्री चौराहे पहुंचकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी जोशी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद लगातार आतिशबाजी का दौर जारी है। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन में  भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है और सभी समाज के लोग एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्री चौराहा के अलावा उपखंड स्तर पर ग्रामीण स्तर पर भी आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। जिला कलेक्टर चौराहे पर विप्र फाउंडेशन, सर्व ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी जिला कलेक्ट्री चौराहे पर पहुंचकर जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। आने वाले दिनों में भी इस तरह के आतिशबाजी और मुंह मीठा कराने का दौर जारी रहेगा।